ज़मीन पर हुकूमत

 أَعـوذُ بِاللهِ مِنَ الشَّيْـطانِ الرَّجيـم 


            

   بِسْمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِيْمِ   

   



हिक़ायत 21


ज़मीन पर हुकूमत



हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने हज़रत सिद्दीक़ अकबर रज़ियल्लाहु अन्हु की के साथ में जब मक्का से हिजरत फ़रमाई तो कुरैशे मक्का ने एलान किया कि जो कोई मुहम्मद (सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम) और उनके साथी (सिद्दीक़ अकबर रदियल्लाहु अन्हु) को गिरफ्तार करके लायेगा उसे सौ ऊंट ज़मीन पर हुकूमत में दिये जायेंगे! सुराका बिन जअशम ने यह एलान सुना तो अपना तेज़  रफ्तार घोड़ा निकाला और उस पर बैठकर कहने लगा कि मेरा यह तेज़ रफ़्तार घोड़ा मुहम्मद( सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम) अबू-बक्र रदियल्लाहु अन्हु का पीछा कर लेगा। मैं अभी उन दोनों को पकड़ कर लाता हूं चुनांचे उसने अपने घोड़े को दौड़ाया। थोड़ी देर में सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम के करीब पहुंच गया। सिद्दीक़ अकबर रदियल्लाहु अन्हु ने जब देखा कि सुराका घोड़े पर सवार हमारे पीछे आ रहा है। हम तक पहुंचने ही वाला है। तो अर्ज किया या रसूलल्लाह! सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम सुराका ने हमें देख लिया है और वह देखिए हमारे पीछे आ रहा है। सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फ़रमाया : ऐ सिद्दीक़! कोई फिक्र न करो अल्लाह तआला हमारे साथ है। इतने में सुराका बिल्कुल करीब आ पहुंचा तो हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने दुआ फ़रमाई । ज़मीन ने फ़ौरन सुराका के घोड़े को पकड़ लिया और उसके चारों पैर पेट तक ज़मीन में धंस गए। सुराका यह मंज़र देखकर घबराया और अर्ज़ करने लगाया मुहम्मद! सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम मुझे और मेरे घोड़े को इस मुसीबत से नजात दिलाइए। मैं आपसे वादा करता हूं कि मैं पीछे मुड़ जाऊंगा। जो कोई आपका पीछा करता हुआ आपकी तलाश में इधर आ रहा होगा उसे भी वापस ले जाऊंगा। आप तक न आने दूंगा चुनांचे हुज़ूर  सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम के हुक्म से ज़मीन ने उसे छोड़ दिया।

सबक : हमारे  हुज़ूर  सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम का हुक्म व फ़रमान ज़मीन पर भी जारी है और काइनात की हर चीज़ अल्लाह तआला ने  हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम के ताबे कर दिया है। फिर जिस शख्स की अपनी बीवी भी उसकी ताबे न हो वह अगर  हुज़ूर  सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम की मिस्ल बनने लगे तो वह किस कद्र अहमक व बेवकूफ है।


(सच्ची हिक़ायत,हिन्दी पेज 36)


Post a Comment

0 Comments