أَعـوذُ بِاللهِ مِنَ الشَّيْـطانِ الرَّجيـم بِسْمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِيْمِ
तीसरा बाब
हिकायत 69

Sachchi Hikayat
Sachchi Hiqayat hindi
सच्ची हिकायत हिन्दी
फिरऔन की बेटी

Sachchi Hiqayat hindi
सच्ची हिकायत हिन्दी
फिरऔन की एक बेटी थी। फलबहरी का मर्ज़ था। फिरऔन ने उसका बड़े बड़े अत्तिबआ से इलाज कराया। मगर वो अच्छी ना हुई। आखिर फिरऔन ने काहिनों से उसके मुतअल्लिक पूछा। तो उन्होंने बताया के उसको शिफा दरिया से मिलेगी। चुनाँचे एक दिन फिरऔन और उसकी बीबी आसिया और फिरऔन की बेटी, दरिया के किनारे बैठे थे के हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम का संदूक बहता हुआ आया। जब ये संदूक फिरऔन के सामने लाया गया और खोला। तो हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम नज़र आए जो अपने अंगूठे को चुस रहे थे। फिरऔन की बीबी आसिया को, मूसा अलैहिस्सलाम बड़े प्यारे लगे उसने उन्हें उठा लिया। और फिरऔन की बेटी ने मूसा अलैहिस्सलाम को देखा तो उसे भी ये नूरानी बच्चा बढ़ा प्यारा लगा। और उसने आपके दहन मुबारक की थूक मुबारक लेकर अपने बदन पर मल ली। इस थूक मुबारक के असर से फिरऔन की बेटी का फलबहरी का मर्ज़ फौरन जाता रहा।
(नुज़हतुल-मजालिस सफा 208 जिल्द 2)
सबक:- अम्बिया ए किराम की थूक मुबारक भी दाफे-उल-बला होती है। फिर जिन लोगों की थूक बीमारी के खतरनाक जरासीम का घर हो वो उन नफूसे कुदसिया की मिस्ल कैसे हो सकते हैं?
(सच्ची हिकायत, हिस्सा अव्वल ,हिन्दी पेज 84,85)
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पिछली सारी पोस्ट ब्लॉग पर पढ़ने के लिये लिंक पर क्लिक कीजिये।
https://sachchihiqayathindi.blogspot.com/?m=1
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पिछली सारी पोस्ट टेलीग्राम पर पढ़ने के लिये लिंक पर क्लिक कीजिये।
t.me/sachchi_hiqayat
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
Galat fehmiya aur unki islah blog post bhi padiye
0 Comments