फिरऔन का ख़्वाब

أَعـوذُ بِاللهِ مِنَ الشَّيْـطانِ الرَّجيـم 

            
   بِسْمِ اللّٰهِ الرَّحْمٰنِ الرَّحِيْمِ 



तीसरा बाब
हिकायत 68

Sachchi Hikayat
Sachchi Hiqayat hindi
सच्ची हिकायत हिन्दी 


फिरऔन का ख़्वाब


फिरऔन ने एक बार ख्वाब में देखा। के उसका तख्त आधा होकर गिर गया है। फिरऔन ने काहिनों से उसकी तअबीर पूछी। तो उन्होंने बताया के एक ऐसा बच्चा पैदा होगा। जो तेरी हकूमत के जवाल का बाइस होगा। फिरऔन को उस बात की फिक्र हुई और उसने बच्चों को मरवाना शुरू कर दिया। जो बच्चा किसी के यहाँ पैदा होता। वो उसे मरवा देता था। हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम जब पैदा हुए तो अल्लाह तआला ने मूसा अलैहिस्सलाम की माँ के दिल में ये बात डाली। के उसे दूध पिलाओ और जब कोई खतरा देखो, तो उसे दरिया में डाल दो। चुनाँचे चन्द रोज हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम की माँ ने हज़रत को दूध पिलाया। इस अर्से में हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम ना रोते थे ना उनकी गोद में हरकत करते थे। और ना आपकी बहन के सिवा किसी को आपकी विलादत का इल्म था। फिर जब तीन माह का अर्सा गुज़र गया। तो मूसा अलैहिस्सलाम की माँ को कुछ खतरा महसूस हुआ। तो खुदा ने दिल में ये बात डाल दी। के अब तो मूसा को एक संदूक में बन्द करके दरिया में डाल दे। और कोई फिक्र ना कर। हम उसे फिर तुम्हारी गोद में ले आएँगे। चुनाँचे उम्मे मूसा ने एक संदूक तैयार किया। और उसमें रूई बिछाई और मूसा अलैहिस्सलाम को उसमें रख कर संदूक बन्द कर दिया। और ये संदूक दरिया नील में डाल दिया। उस दरिया से एक बड़ी नहर निकल कर फिरऔन के महल में गुज़रती थी। फिरऔन अपनी बीबी आसिया के साथ नहर के किनारे बैठा था। जब एक संदूक नहर में आते देखा। तो उसने कनीज़ों और गुलामों को संदूक निकालने का हुक्म दिया वो संदूक निकाल कर सामने लाया गया। खोला। तो उसमें एक नूरानी शक्ल फरज़न्द जिसकी 
पेशानी से वज़ाहत व इक्बाल के आसार नमूदार थे। नज़र आया। देखते ही फ़िरऔन के दिल में ऐसी मोहब्बत पैदा हुई। कि वो वारिफ़्ता हो गया। लेकिन कौम के लोगों ने उसे बरगलाया। और कहा के मुमकिन है। यही वो बच्चा हो। जिसने आपकी हकूमत को बर्बाद करना है। चुनाँचे फिरऔन आपको क़त्ल पर आमादा हुआ। तो फिरऔन की बीबी आसिया जो बड़ी नेक खातून थी। कहने लगी के ये बच्चा मेरी और तेरी आँख की ठंडक है। इसे कत्ल ना कर। क्या मालूम ये किस सरज़मीन से बहता हुआ आया है। और तुझे जिस बच्चे से अन्देशा है वो तो इसी मुल्क के बनी इस्राईल से बताया गया है। आसिया की ये बात फिरऔन ने मान ली और हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम फिरऔन के महल में ही रहने लगे। और फिरऔन ने आपको दूध पिलाने के लिए दाईयाँ बुलाई। मगर हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम किसी दाई का दूध ना पीते थे। अब फिरऔन को फिक्र हुई। के इस बच्चे के लिए कोई ऐसी दाई मिले। जिसका ये दूध पीने लगे। इधर हज़रत मूसा अलैहिस्सलाम की माँ अपने बच्चे की जुदाई में बेकार थी। और मूसा अलैहिस्सलाम की बहन जिसका नाम मरयम था। वो आपके तजस्सुस करने और मालूम करने के संदूक कहाँ पहुँचा और आप किस के हाथ आए आपकी तलाश में थी हत्ता के पता चलाते चलाते वो फिरऔन के महल में पहुँच गई और जब मालूम हुआ के मेरा भाई इसी महल में है। और किसी दाई का दूध नहीं पी रहा। तो फिरऔन से कहने लगी। क्या मैं एक ऐसी दाई की खबर दूं? जिसका दूध ये बच्चा ज़रूर पियेगा। फिरऔन ने कहा। हाँ ज़रूर ऐसी दाई को लाओ। चुनाँचे वो उसकी ख़्वाहिश पर अपनी वालिदा को बुला लाईं। और जब वो आई तो मूसा अलैहिस्सलाम फिरऔन की गोद में थे। और दूध के लिए रो रहे थे। फिरऔन आपको बहला रहा था। जब आपकी वालिदा आई और आपने उनकी खुश्बू पाई। तो आप चुप हो गए। और अपनी वालिदा का दूध पीने लगे फिरऔन ने पूछा। तू इस बच्चे की कौन है? जो उसने किसी दाई का दूध नहीं पिया और तेरा झट पी लिया है। उन्होंने कहा में एक पाक साफ औरत हूँ मेरा दूध खुशगवार है।

 (कुरआन करीम, पारा 16 रुकू 11, पारा 20 रुकू 4, खज़ायन-उल-इ‌रफ़ान,सफा 444, सफा 544)

सबकः अल्लाह तआला बड़ी क़ुदरत और बेनियाज़ी का मालिक है। के मूसा अलैहिस्सलाम को खुद फिरऔन ही के महल में रख कर उनकी परवरिश फरमाई और मूसा अलैहिस्सलाम ने अपने बचपन में किसी दाई का दूध ना पी कर, और अपनी माँ को पहचान कर उन्हीं का दूध पी कर ये बता दिया के नबी बचपन में भी ऐसा इल्मो इरफान रखता है। जिससे अवाम महरूम होते हैं। अम्बिया को अपनी मिस्ल बशर कहने वालों में से अगर किसी के बचपन में कुतिया के दूध पर भी डाला जाए। तो वो उस कुतिया का भी दू पीना शुरू कर देगा। मगर नबी की शान इल्म ये है। के को बचपन में अपने माँ के सिवा किसी दूसरी औरत का भी दूध नहीं पीता फिर अम्बिया के मिस्ल होने का दावा करना किस कद्र जहालत की बात है?


(सच्ची हिकायत, हिस्सा अव्वल ,हिन्दी पेज 82,83,84)
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

पिछली सारी पोस्ट ब्लॉग पर पढ़ने के लिये लिंक पर क्लिक कीजिये।


➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पिछली सारी पोस्ट टेलीग्राम पर पढ़ने के लिये लिंक पर क्लिक कीजिये।

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

Post a Comment

0 Comments